hum to gaa kar mukt huye

मंगल साज सजे
मंगल वीणा मंगल वादक मंगल राग बजे

मंगल भाव भरे अंतर हों
मंगल ध्वनि मंगल अक्षर हों
मंगलमय वाणी के वर हों

कवियों के सिरजे

जग के जन जन का मंगल हो
घर-घर में सुख शांति अमल हो
भू पर बंधु-भाव अविचल हो

गगन लाख गरजे

मंगलमय जीवन प्रतिपल हो
उर में श्रद्धा का सम्बल हो
स्वर कितना भी क्षीण, विरल हो

तुझको सदा भजे

मंगल साज सजे
मंगल वीणा मंगल वादक मंगल राग बजे